नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय के समीप समाज सेवी राम परीक्षण सिंह के तीसरी पुण्य तिथि मनायी गई इस मौके पर मुख्य अतिथि व स्थानीय विधायक छोटे लाल राय ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत कहा कि उनके जैसा समाज का हितैषी इंसान बहुत कम जन्म लेते है जो अपने जीवन काल मे हर वक्त समाज के भलाई के हित मे सोचा करते थे उसी बात का नतीजा है कि उनके मरणोपरांत उनके नाम से चौक का नामकरण राम परीक्षण चौक के रूप में किया गया ताकि वे हर पल हर वक्त सबके जुबान पर बने रहे उनके बारे में जितनी कहा जाये उतना कम होगा इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालने वालों में स्व राम परीक्षण बाबू के इकलौते पुत्र ब्रिज किशोर सिंह ,जे पी ,केदार सिंह,मुखिया राम अयोध्या राय, पूर्व मुखिया पिन्टू कुमार सिंह तथा पवन सिंह सहित अन्य शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग