पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के महावीर चौक पर रविवार को हिंदू जागरण मंच के सौजन्य से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125 वी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मौके पर जाप महासचिव संजय सिंह, हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री अभिषेक सिंह,जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता, अतुल बाबा,रिषभ सिंह, मंजीत सिंह,दीपक सिंह,गोलू कुमार,गोल्डी कुमार, सुनील यादव, सुशील मांझी समेत अन्य मौजूद रहे। मौके पर जाप महासचिव संजय सिंह ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस साहस, नेतृत्व कौशल और असाधारण वक्ता थे।वे खुद तो भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल थे ही साथ ही अन्य कई लोगों को भारतीय राष्ट्रीय सेना में शामिल होने और भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया था। नेताजी के नाम से लोकप्रिय सुभाष चंद्र बोस ने अंग्रेजों से लड़ने के लिए आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी। मौके पर हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस की जयंती को मनाने के पीछे का मकसद देश के लोगों, खासतौर पर युवाओं में नेताजी की तरह ही विपरीत परिस्थितियों का सामना करने और उनमें देशभक्ति की भावना का संचार करना है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग