प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में बनियापुर प्रखंड के खाकी मठिया बाजार पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रभातफेरी निकालते हुए सुभाष चंद्र बोस की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर निबंध और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें निशा कुमारी, कुणाल सिंह ने क्रमशः भाषण प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्राप्त की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिनव भारत युवा मंडल के अध्यक्ष पवन प्रतिहार ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने भारत के आजादी में जो पराक्रम दिखाया है उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व स्वयंसेवक, (लक्ष्मीबाई युवती मंडल) की अध्यक्ष कुमारी पंखुरी और इंडियन एकेडमी के दीपक सिंह ने भी सभा को संबोधित करते हुए नेताजी की संघर्ष गाथा की बखान की। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व स्वयंसेवक अमित पंडित ने गणतंत्र दिवस समारोह में सुभाष चंद्र बोस जयंती को भी शामिल करने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर अंकुश, हरिमोहन, सुमित आदि उपस्थित थें।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी