श्रावण में मंदिरों में जलाभिषेक करने पर रोक, तैनात किये गये दंडाधिकारी व पुलिस, एसडीओ ने लिया जायजा
छपरा(सारण)। कोरोना वायरस यानी कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने को लेकर श्रावण विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक पर प्रशासन पूर्णत: रोक लगा दिया है। इसके बाद शहर श्रावण के प्रथम सोमवारी को जलाभिषेक पर राेक का प्रभाव एवं लोगों को सुरक्षा के लिहाज से सदर एसडीओ अभिलाषा शर्मा ने विभिन्न मंदिरों में जाकर जायजा लिया। साथ ही पुजारियों से से बात कर मंदिर में आम लोगों द्वारा पूजा एवं जलाभिषेक नहीं करने के निर्देश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेश के आलोक में मदिरों में जलाभिषेक पर रोक लगाने को लेकर दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी कि प्रतिनियुक्ति कि गई है। इसको लेकर एसडीओ ने सभी दण्डाधिकारीयों से दुरभाष पर सभी मंदिरो से संबंधित स्थितियों का जायजा लिया गया। छपरा शहर मे स्थित धर्मनाथ मंदिर का दौरा किया गया। संक्रमण फैलने से रोकने के लिय सभी शिव मंदिर, जहां सावन में मेला/जलाभिषेक, कांवर यात्रा आदि का आयोजन किया जाता है उनको आगामी चार अगस्त तक पूर्ण रूप से बंद किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग