एकमा-डुमाईगढ़ गड्ढायुक्त जर्जर सड़क पर हुआ जल-जमाव, आने-जाने वाले लोगों को हो रही परेशानी
- जर्जर सड़क पर धान की रोपणी करके राजद समर्थक सहित आम नागरिक जताएंगे नाराजगी
- कींचड़ के साम्राज्य से भी राहगीरों को हो रही परेशानी
एकमा (सारण)। एकमा नगर पंचायत बाजार व प्रखंड क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रुक रुक कर बादलों के गर्जना के साथ हो रही तेज बारिश से नगर पंचायत की जर्जर सड़कों पर जल-जमाव है गया है। सोमवार को भी रुक रुक कर बारिश होती रही। वहीं एकमा नगर पंचायत के ब्लॉक रोड स्थित गड्ढायुक्त जर्जर सड़क पर जल भराव व कींचड़ के साम्राज्य के चलते राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
इस संबंध में राजद नेता देवकुमार सिंह ने एकमा-ताजपुर-डुमाईगढ़ सड़क की वर्षों से उपेक्षा पर अपनी कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि इस जर्जर सड़क की मरम्मत का कार्य शीघ्र ही जनहित में पूरा नहीं कराया गया तो राजद द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में इस सड़क पर धान की रोपणी करके राजद समर्थक सहित आम नागरिक अपनी नाराजगी जताते हुए अगले आंदोलन की घोषणा करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग