पानापुर के युवक की मशरक के पोखरे में डूबने से मौत, दूसरे दिन मिला शव

मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुदरिया गांव के पोखरे में रविवार की शाम डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रविवार की शाम की हैं शाम में युवक पोखरे के बगल में शौच करने गया था वही पोखरे में पैर धोने के दौरान पैर फिसलने से डूब गया। डूबने की खबर सुनकर गांव वालों की भीड़ लग गई। मौके पर मशरक सीओ ललित कुमार सिंह, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, पानापुर सीओ रणधीर कुमार साह, बीडीओ मो सज्जाद,मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा, जमादार श्याम बिहारी पांडेय पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंच डूबे व्यक्ति की खोजबीन शुरू कराई गई पर अंधेरा और पोखरे में गहरा पानी होने की वजह से खोजबीन रोक दी गई। सोमवार की सुबह से ही सभी पदाधिकारियों ने पानापुर थाना क्षेत्र से गोताखोर बुलाकर पोखरे में खोजबीन शुरू कराई गई। जिससे घंटों के खोजबीन के बाद युवक का शव पोखरे से निकाला गया।डूब कर मृत हुए की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के बेलौर पंचायत के सेमरी गांव निवासी पचु बीन के 40 वर्षीय जितेन्द्र बीन के रूप में हुई है। डूबे व्यक्ति का घर पानापुर थाना क्षेत्र के बेलौर पंचायत में हैं वही वह जहां डूबा हुआ है वह जगह मशरक थाना क्षेत्र कुदरिया पंचायत में अवस्थित है।व्यक्ति के डूबने की खबर से आस पास के गांव वालों की भीड़ लग गई। मृतक व्यक्ति को दो लड़का और चार लड़की है।सभी बच्चों की उम्र दस वर्ष के नीचे हैं। घटनास्थल पर डूबे व्यक्ति के परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया है।वही छोटे छोटे मासूम बच्चों के भविष्य का क्या होगा इसकी चर्चा लोगों में बनी रहीं। मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आपदा प्रबंधन विभाग के तहत चार लाख रुपए सरकारी सहायता दी जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग