राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

दरियापुर के फतेहपुर चैन गांव में सीएसपी संचालक से मार-पीटकर 60 हजार रूपये लूटा, गंभीर स्थिति में रेफर 

दरियापुर के फतेहपुर चैन गांव में सीएसपी संचालक से मार-पीटकर 60 हजार रूपये लूटा, गंभीर स्थिति में रेफर 

दरियापुर(सारण)। अवतारनगर थाना क्षेत्र के फतेपुर चैन गांव में रविवार को सीएसपी संचालक अक्षय कुमार से गांव के ही कुछ लोगो ने ने जख्मी कर 60 हजार रुपये और लैपटॉप लूट लिये। गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएसपी संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार फतेपुर चैन निवासी राजनाथ राय का पुत्र अक्षय कुमार गांव में ही सीएसपी बैंक का संचालन करते हैं। साथ ही दवा, खाद-बीज का दुकान भी चलाते है। वह प्रतिदिन की तरह रविवार को भी अपना दुकान खोलकर चला रहे थे। इसी बीच शाम में गांव के ही नवल राय, राहुल राय, अमर राय दुकान पर पहुच कर गाली गलौज करने लगे उसके बाद धक्का मुकी करने लगे फिर काउंटर पर रखा कैची उठा कर उसके बल पर गला से 60 हजार रुपये, लैपटॉप, चार्जर लेकर जाने लगे माना करने पर तीनों आदमी मिल कर बुरी तरह मारपीट कर घायल कर चल दिये और रास्ते मे ले जाकर लैपटॉप चार्जर सड़क पर पटक फोर दिये और पैसा लेकर चले गये। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था में अक्षय कुमार को दरियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया। जहॉ चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर रेफर कर दिया। परिवार वाले के द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में घायल अक्षय कुमार से प्रारंभिक पूछताछ की। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।