काम नहीं मिलने से कर्ज में होने से युवक ने की आत्महत्या
बनियापुर(सारण)। कर्ज मे डुबे युवक की लॉकडाउन मे कमाई नहीं होने से परेशान हो गले मे फंदा लगा आत्महत्या कर ली. मामला थानाक्षेत्र के मिर्जापुर का है. मृत युवक अदालत पांडेय का 35 वर्षीय पुत्र शिवानंद पांडेय बताया जाता है.आस पड़ोस के लोगो ने बताया की मृतक आर्थिक तंगी को लेकर वह महीनों से परेशान था. परिजनो न बताया कि मृत युवक बैंक से लोन लेकर टैम्पू खरीदा था. उसे उम्मीद थी कि वह टैम्पू चलाकर चलाकर अपने परिवार का भड़न पोषण कर लेगा साथ ही लिए गए कर्ज भी चुका देगा. लेकिन लॉक डाउन के कारण वह महीनों से घर में ही था. काम बंद होने से इन दिनों वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था. आर्थिक तंगी के कारण वह मानसिक रूप से अस्वस्थ्य भी चल रहा था. सोमवार को वह काफी परेशान था. इसी बीच वह घर के एक कमरे में अपने को बंद कर लिया परिजनों को लगा कि वह मानसिक शांति के लिए घर में सोया है. काफी देर बाद जब वह घर से नहीं निकला तब लोगो को शक हुआ. जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो युवक को फंदे से लटका देख सभी सन्न रह गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा. मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घर में किसी वयस्क पुरुष सदस्य के नहीं होने तथा मृतक की पत्नी द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग