मढ़ौरा में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जंयती मनाई गई
मढ़ौरा (सारण)। नगर पंचायत के सरकारी गांछी काली स्थान पर जनसंघ के संस्थापक डांक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जंयती मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। वहाँ उपस्थित लोगों को बीजेपी नगर अध्यक्ष रामाशंकर प्रसाद ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के छ: वर्ष के किये गये कार्यो को बताते हुए पत्रक का भी वितरण किया। साथ ही रमाशंकर प्रसाद ने कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से बचने के लिए मास्क का भी वितरण किया एवं सभी लोगों से अपील किया की आप लोग सोशलडिस्टेंसी का पालन करें।इस मौके पर नगर अध्यक्ष रमाशंकर प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष राकेश उजाला, संतोष कुमार, मनोज सिंह, परमेश्वर सिंह, सुजीत कुमार सहीत दर्जनों लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग