बनियापुर व मढ़ौरा प्रखण्ड को जोड़ने वाली सड़क जर्जर, हादसे को दे रही निमंत्रण
बनियापुर(सारण)। बनियापुर तथा मढ़ौरा प्रखण्ड को जोड़ने वाली सड़क खतरों को न्योता दे रही है. यहां राहगीर आये दिन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं. यह सड़क दो प्रखंडों को जोड़ने वाला सरेया मोथहा गंडकी नदी पर बनी पुल तक जाती है. सड़क के वर्षो से उपेक्षित रहने के कारण राहगीर रास्ता बदल 14 किलोमीटर दूर नगरा होकर सरेया गांव में आते हैं. पूर्व जिला पार्षद प्रमोद सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि यह सड़क बिहार सरकार की तत्कालीन मंत्री उमा पांडेय द्वारा अस्सी के दशक में बनवाया गया था। इसके बाद किसी भी प्रतिनिधि द्वारा सड़क मरम्मत में रुचि नहीं ली गई. यह सड़क मढ़ौरा को बनियापुर के आलावें नगरा, इसुआपुर, मशरक तथा जलालपुर प्रखंड को जोड़ता है. सड़क निर्माण नहीं होने से लगभग दो लाख आबादी प्रभावित है. दोनों प्रखंडों को जोड़ने के लिए पूल का निर्माण सांसद मद से वर्ष 2008 में ही 2.5 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया था. पुल निर्माण के बाद लोगो को सड़क निर्माण की उम्मीद भी जगी थी. लेकिन जनता की यह उम्मीद पूरे नहीं हो पाये हैं.ग्रामीणों ने बताया कि सांसद और स्थानीय विधायक को बीते दस वर्षों में दर्जनों बार सड़क निर्माण के लिए आवेदन दिए गए. सड़क निर्माण के लिए एमएलसी सच्चिदानंद राय ने भी अश्वाशन दिया था.तमाम आश्वासन व प्रतिनिधियों से बार बार आग्रह के बाद भी सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण नहीं होने से 2.5 करोड़ की लागत से बनी पूल लोगो के लिए महत्वहीन बना है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग