मशरक-सहाजीतपुर मुख्य पथ पर बना बड़ा गड्ढा, आवागमन में दिक्कत
मशरक से पंंकज कुुुमार सिंह की रिपोर्ट
मशरक-सहाजीतपुर मुख्य पथ पर मशरक यदुमोड़ के निकट मुख्य पथ पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये है जिससे उस सड़क से आने जाने वालों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क मशरक एस एच -73 से होकर सहाजितपुर में मलमलिया महम्मदपुर हाइवे सड़क को आपस में जोड़ती है। इस सड़क पर आए दिन बड़ी और छोटी गाड़ियां फसती रहतीं हैं जिसे निकालने के लिए जेसीबी किराये पर बुलाना पड़ता है।इस मुख्य सड़क से होकर प्रतिदिन सैकड़ों गाडियां चलती है वही इस सड़क से सभी दल के जनप्रतिनिधियों समेत प्रखंड अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है। मगर इस जर्जर सड़क पर बने विशालकाय गड्ढे पर किसी का ध्यान नहीं आता है ।स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क होने के वावजूद किसी का ध्यान नही देना बड़ी लापरवाही का संकेत है।इस सड़क में बने गड्ढे में कितने मोटरसाइकिल सवार गिरकर घायल हो गए वही प्रतिदिन छोटे बड़े वाहन फसते रहते हैं।बिना बरसात के दिनों में तो विशालकाय गड्ढे दिखाई देते थे पर बरसात से लगे पानी से पता ही नही चलता है कि गढ्ढा किधर है।भाजपा युवा मोर्चा से विवेक नाथ तिवारी ने मामले में मीडिया को बताया कि आये दिन सड़क पर बने गड्ढे से घटना घटती रहती हैं यह गढ्ढा किसी दिन बहुत बड़ी दुर्घटना की संकेत दे रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही सड़क पर बने गड्ढे में गांव वालों ने लाल रंग के खतरे के निशान का झंडा लगाया गया और गांव वालों ने वहां विरोध दर्ज कराया था पर कोई भी अधिकारी इस मामले में सुधार की दिलचस्पी नहीं दिखा रहें हैं।वही इस मामले को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाया पर मामला जस का तस ही है।मामले में गांव वालों ने बताया कि यदि सड़क की मरम्मती जल्द से जल्द नही करायी जाती है तो बड़े आन्दोलन कर अंधी और बहरी सड़क प्रशासन को जगाने के लिए चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन की शुरुआत की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग