11 जुलाई को होने वाली बनियापुर विधान सभा स्तरीय वर्चुअल रैली को सफल बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
बनियापुर(सारण)। भाजपा की अगामी 11 जुलाई को होने वाली बनियापुर विधान सभा स्तरीय वर्चुअल रैली को लेकर क्षेत्र के लोगो मे गजब का उत्साह है. उक्त बाते पूर्व विधायक व भाजपा नेता तारकेश्वर सिंह ने वर्चुअल रैली की सफलता के लिए क्षेत्र भम्रण के दैरान एक भेट वर्ता मे कही.उन्होने कहा की सुदुर ग्रामिण क्षेत्र के लोग भी अपने स्तर से जगह का चयन कर एलईडी टीभी,लैपटाप एंव कही कही प्रोजेक्टर की भी व्यवस्था किये है एंव वर्चुअल रैली का लिंक समय से भेजने का अनुरोध कर रहे है.उन्होने कहा की पीएम नरेन्द्र भाई मोदी एंव सीएम नितिश कुमार द्वारा किया गया लोक कल्याणकारी विकासात्मक कार्य अब लोगो के सर चढ़ कर बोलने लगा है एंव आम लोग विपक्षी दलो की र्चचा भी नही करना चाह रहे है.इस वर्चुअल रैली मे क्षेत्र के हजारो लोग की जुड़ने की बात बतायी.उन्होने पार्टी पदाधिकारी एंव कार्यर्कताओ से वर्चुअल रैली की तैयारी की समीक्षा करते हुए अत्याधिक संख्या मे आम लोगो को वर्चुअल रैली मे शामिल कराने का अहवान किया एंव सभी लोगो को समय से लिंक उपलब्ध कराने की बात कही.पूर्व विधायक ने प्रखण्ड क्षेत्र के बनियापुर,कन्हैली संग्राम,कन्हैली मनोहर,पुछरी,चेतन छपरा सहित र्दजनो गांवो का भम्रण कर वर्चुअल रैली के बारे मे जानकारी देते हुए रैली मे शामिल होने का अनुरोध किया.क्षेत्र भम्रण मे साथ रहने वालो मे राममनोहर सिंह लडु,पूर्व जिला पार्षद पप्पू सिंह,शैलेन्द्र शर्मा,मुन्ना शुक्ला,प्रमोद सिंह सहित र्दजनो थे.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग