राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

खेती-किसानी: खेतों में पानी लगे होने पर यूरिया का नहीं करे उपयोग, फसल को नहीं होगा लाभ

खेती-किसानी: खेतों में पानी लगे होने पर यूरिया का नहीं करे उपयोग, फसल को नहीं होगा लाभ

  • पानी में यूरिया के मिश्रण से बनता है अमोनिया गैस

कशिश भारती की रिपोर्ट

छपरा(सारण)। यदि अगर कोई किसान खेतों में पानी लगने के दौरान यूरिया का छिड़काव करतें है तो सावधान हो जाए। आपके फसल को नुकसान भी पहुंच सकता है और फसल को बिलकुल लाभ नहीं होगा। जानकारी के अनुसार खेतों मे पानी लगे रहने पर यूरिया का इस्तेमाल नहीं करें। पानी में यूरिया के छिड़काव करने पर पानी व यूरिया की प्रतिक्रिया से अमोनिया गैस बनता है। जिससे आपके खेतों में लगे फसल पर इसका कोई लाभ नहीं होगा। इसकी जानकारी देते हुए कृषि विशेषज्ञ सह जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल ने बताया कि खेतों में पानी रहने पर यूरिया का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पानी में यूरिया के मिश्रण से अमोनिया गैस बनने लगता है। जो कि फसल के लिए फायदेमंद नहीं है। वहीं पानी लगे खेतों में यूरिया का इस्तेमाल करने से फसल को लाभ नहीं मिलता है। जिससे किसानों को आर्थिक क्षति भी होती है। बता दें कि किसान जानकारी के अभाव में धान की रोपनी के समय पानी लगे खेतों में यूरिया का इस्तेमाल धड़ल्लें से कर रहे है। साथ ही रोपनी के बाद बारिश होने पर खेतों में पानी लगने पर भी किसान यूरिया का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर कर रहे है। खेतों में अधिक मात्रा में रसायनिक खाद व यूरिया के इस्तेमाल करने पर जमीन की उर्वरा क्षमता भी धीरे-धीरे कम हो रही है। डीएओ ने बताया कि इसका साइड इफेक्ट खेतों में स्पष्ट देखने को मिल रहा है। पानी लगे खेतों में यूरिया के इस्तेमाल के बाद जब खेतों का पानी सुख जाता है तो जमीन में दरार पड़ने लग रहा है। ऐसें में किसानों को खेतों में बार-बार पानी पटाने की जरूरत पड़ती है। साथ ही डीएओ ने बताया कि खेतों में यूरिया व अन्य रसायिक खादों की मात्रा धीरे-धीरे कम करें तथा जैविक या ऑरगेनिक खाद का इस्तेमाल करें। इससे फसल को लाभ भी होता है और जमीन की उर्वरक शक्ति भी बरकार रहती है। उन्होंने बताया कि जब खेतों में लगे पानी सुख जाता है तथा खेत हल्का गिला रहे तब ही यूरिया या अन्य खादों का इस्तेमाल करें। इससे फसल को त्वरीत लाभ मिलता है। वहीं किसान पानी लगें खेतों में यूरिया का इस्तेमाल नहीं कर हो रहे आर्थिक क्षति को रोक सकते है और कम खर्च में अधिक उपज कर सकते है।

पानी में यूरिया के मिश्रण से बनता है अमोनिया गैस

किसान पानी लगे खेतों में यूरिया का इस्तेमाल नहीं करें। इससे फसलों को फायदा नहीं होगा। साथ ही आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा। कृषि वैज्ञानिकों की माने तो पानी में यूरिया के मिश्रण होने से अमोनिया गैस बनता है। जैसे ही किसान पानी लगे खेतों में यूरिया डालते है तो पानी से प्रतिक्रिया के बाद यूरिया आमोनिया गैस तब्दील होने लगता है और आमोनिया गैस उड़ जाता है। यूरिया के अमोनिया गैस बनने के बाद फसल को लाभ नहीं पहूंच पाता है। इस बाबत डीएओ जयराम पाल ने बताया कि किसान धान की रोपनी करते समय खेतों में यूरिया का उपयोग नही करें। सुखे खेतों में ही यूरिया का इस्तेमाल करें। इससे फसल को लाभ पहुंचेगा।

क्या कहते है अफसर-

किसान पानी लगें खेतों में यूरिया का इस्तेमाल नहीं करें। पानी में यूरिया के मिश्रण होने पर अमोनिया गैस बन कर उड़ जाता है। इससे फसल को फायदा नहीं होता है व किसानों को आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ती है। किसान खेतों में पानी सुख जाने के बाद ही यूरिया व अन्य खादों का इस्तेमाल करे। इस तरह से खादों का प्रयोग करने पर फसल को लाभ होता है।

जयराम पाल, जिला कृषि पदाधिकारी, सारण।