पीएम आवास के लिये सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगा रही विधवा महिला, बीडीओ व डीएम को आवेदन भेजकर आवास लाभ देने को ले लगायी गुहार
छपरा(सारण) सरकारी बाबुओं के उदासीनता कहें या विभागीय पेंच के कारण एक विधवा महिला अब तक पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। आवास योजना का लाभ लेने के लिए विधवा महिला मकेर प्रखंड कार्यालय के बाबूओं का चक्कर लगा रही है। लेकिन अभी तक कुछ भी हासिल नहीं हो पाया है। फिर भी आवास की आश में मकेर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज तारा अमनौर के जगदीशपुर गांव वार्ड संख्या नौ निवासी स्व. शिवनाथ महतो की विधवा फुलिया कुंवर उर्फ फुला देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के बाद जिलाधिकारी कोे आवेदन देकर आवास याेजना का लाभ देने को लेकर गुहार लगायी है। आवेदन में कहा है कि रहने के लिए फुसनुमा घर है, जिसमें रहते है। बरसात होने पर रात भर जगना पड़ता है। प्लास्टिक से खुदको ढ़क कर गुजारा करना पड़ रहा है। राशन कार्ड होने के बाद भी अभी तक पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। ऐसे में आवेदिका ने पीएम आवास योजना का लाभ प्राप्त करने की उम्मीद में जिलाधिकारी, बीडीओ समेत कई आलाअधिकारियों को पंजीकृत डाक से आवेदन भेजकर गुहार लगायी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग