भोलेनाथ को जल चढ़ाने जा रही महिला मोटरसाइकिल से गिरकर हुई घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरिया बाजार के पास प्रसिद्ध शिव मंदिर में जल चढ़ाने जा रही मोटरसाइकिल सवार महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घायलावस्था में मददगार के रूप में सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के महमदा गांव निवासी तारा बाबू सिंह के पुत्र बिनोद कुमार सिंह जो अल्टो गाड़ी से पटना जा रहें थे तो उन्होंने घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया। जहां घायल महिला की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव निवासी सुधाकर सिंह की 30 वर्षीय पत्नी संध्या देवी के रूप में हुई। मौके पर घटना की खबर सुनकर परिजन पहुंच गए। घायल महिला मशरक गंडक कालोनी अवस्थित प्रसिद्ध होमियोपैथी चिकित्स डॉ पी के परमार के छोटे भाई की पत्नी हैं। मामले में घायल महिला के पति ने बताया कि वह सुबह में पूजा करने गांव से दुमदुमा जा रहें थें कि रास्ते में सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर पीछे से पत्नी गिर पड़ीं और घायल हो गई।बाद में घायल महिला के परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में ले गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग