स्कूटी सवार महिला सड़क पर बने ब्रेकर पर गिरी, गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर
मशरक(सारण)। स्थानी थाना क्षेत्र में मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर सोमवार की सुबह चैनपुर गांव में सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी सवार महिला गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में इलाज के लिए चैनपुर गांव निवासी अमरेन्द्र कुमार सिंह और जितेश कुमार सिंह ने पीएचसी में भर्ती कराया जहा इलाज के दौरान घायल महिला की पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कृतपुरा बंगरा गांव निवासी रमेश कुमार की 50 वर्षीय पत्नी शांति देवी के रूप में हुई। जो अपने बेटे के साथ स्कूटी पर सवार होकर सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया बिन टोली गांव निवासी बिनोद राम के यहां जा रही थी कि चैनपुर महावीर मंदिर के पास सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर गिर पड़ी और घायल हो गई। घायल महिला का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग