कुदरिया गांव के पोखरे में डूबा व्यक्ति,शव की खोजबीन जारी
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के कुदरिया गांव के पोखरे में रविवार की शाम डूबने से एक व्यक्ति की डूबने की खबर है । डूबने की खबर सुनकर गांव वालों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव की खोजबीन शुरू की पर अंधेरा हो जाने पर खोजबीन रोक दी गई। सोमवार की सुबह पानापुर से गोताखोर बुलाकर निकालने की बात कही गयी। डूबे की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी पचु बीन के 40 वर्षीय जितेन्द्र बीन के रूप में हुई है। वह शौच करने गया था वह क्षेत्र मशरक थाना क्षेत्र के कुदरिया गांव में हैं। डूबे व्यक्ति का घर पानापुर थाना क्षेत्र में हैं वही जहां डूबा हुआ है वह जगह मशरक थाना क्षेत्र है।व्यक्ति के डूबने की खबर से आस पास के गांव वालों की भीड़ लग गई। गांव वालों ने मशरक और पानापुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी जिससे मौके पर दोनों थाना की पुलिस पहुंच गई। डुबे व्यक्ति को तीन लड़की और चार लड़की है। घटनास्थल पर डूबे व्यक्ति के परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग