धान के खेत में 33000 बिजली के पोल से लगा करेंट, लड़का जला
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में धान के खेत में 33000 हजार बिजली के पोल के अर्थिंग से रविवार की शाम चौदह वर्षीय लड़कें को बिजली का झटका लगने से अचेत हो गया। परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने उसकी गंभीर स्थिति देख प्राथमिकी उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से जले लड़कें की पहचान बंगरा गांव निवासी दिलीप कुमार सिंह के 14 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार सिंह के रूप में हुई। मामले में घायल के परिजन ने बताया कि खेत में धान रोपनी चल रहा था उसी दौरान खेत के बगल में मशरक से धेनुकी जा रही 33000 बिजली आपूर्ति पोल के अर्थिंग से लड़का जलकर घायल हो गया। गंभीर रूप से जले अवस्था में इलाज के लिए पीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग