सिलीगुड़ी जा रहा युवक सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के राजापट्टी मशरक एस एच-90 पर मशरक महाराजगंज रेलवे ओवरब्रिज के पास टूटे सड़क पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल युवक की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली गांव निवासी स्व शिवनारायण राय के 45 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र राय के रूप में हुई। घायल के साथ आये परिजनों ने बताया कि घायल घर से मोटरसाइकिल से पर सवार होकर मशरक से सिलीगुड़ी जाने के लिए बस पकड़ने जा रहा था कि चैनपुर गांव के पास रेलवे ओवरब्रिज के पास टूटे सड़क पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग