राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर भारत सरकार द्वारा निबंधित संस्था “ग्रीन इण्डिया परिवार रिसर्च फाउंडेशन” द्वारा कवि , शायर एवं समाज सेवी डॉ ऐनुल बरौलवी को “सुभाष चन्द्र बोस गैलेंट्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। डॉ ऐनुल बरौलवी को यह सम्मान समाज, देश एवं मानव-सेवा के लिए प्रदान किया गया है। डॉ ऐनुल बरौलवी अपनी साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था “बज़्म-ए-हबीब” के माध्यम से देश भर में निरंतर समाज एवं मानव-सेवा करते आ रहे हैं। डॉ ऐनुल बरौलवी को यह सम्मान राष्ट्रीय ग्रीन इण्डिया परिवार रिसर्च फाउंडेशन के फाउंडर/ सीईओ डॉ नीरज गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया है। संस्था के फाउंडर/सीईओ ने डॉ ऐनुल बरौलवी की उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सम्मानित होने पर देश-विदेश से तमाम साहित्यिक एवं सामाजिक सेवियों ने डॉ ऐनुल बरौलवी को बधाइयाँ दी हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग