पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के गंगौली पश्चिम टोला गांव में तिलक समारोह में सम्मिलित होने पहुंचे व्यक्ति की मोटरबाइक चोरों ने चोरी कर ली। यह घटना उस समय हुआ जब गंगौली पूर्व टोला निवासी मिश्री पंडित के पुत्र मनोज कुमार पंडित अपने पड़ोस के गांव गंगौली पश्चिम टोला गांव में विजय कुमार सिंह के लड़के की तिलक समारोह में सम्मिलित होने के लिए उनके घर के बगल में एचएफ डीलक्स हीरो मोटरसाइकिल लगाकर तिलक समारोह में पहुंचे !उसके कुछ ही देर बाद चोरों के द्वारा उनकी बाइक चोरी कर ली गई यह घटना 21-01-2022 की रात्रि लगभग 8:00 बजे की है। मनोज कुमार पंडित तिलक समारोह में सम्मिलित होकर अपने बाइक के पास पहुंचे तो उनका बाइक उस स्थान पर नहीं दिखा, चोरी की घटना जानकारी होने के बाद उपस्थित लोगों के द्वारा इधर उधर जांच पड़ताल किया गया लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चला। मनोज कुमार पंडित ने बताया कि उनका बाइक हीरो एचएफ डीलक्स है। बाइक का नंबर BR04AB/2897 है। मोटरबाइक ब्लैक कलर की है। यह बाइक मनोज कुमार पंडित के द्वारा मशरक सोनू ऑटोमोबाइल्स से 20 जनवरी 2019 में खरीदा गया था। मनोज कुमार पंडित के द्वारा मशरक थाना को चोरी की लिखित सूचना देने की प्रक्रिया की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग