राजद के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के मूल्य वृद्धि व महंगाई के खिलाफ किया साइकिल यात्रा
अमनौर(सारण)। बढ़ते डीजल पेट्रोल के मूल्य व महंगाई के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओ ने सरकार के विरुद्ध साईकिल यात्रा कर विरोध पदर्शन किया।रविवार को राजद के प्रखंड अध्यक्ष विकाश कुमार के नेतृत्व में बढ़ते महंगाई व सरकार के तनाशाही के विरुद्ध पांच किलोमीटर साइकिल चलाकर विरोध प्रकट किया। साइकिल रैली हाई स्कूल से चलकर अमनौर होते हुए ब्लॉक तक भर्मण किये। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार गरीबी मिटाने की घोषणा कर सता हासिल किया। परन्तु एनडीए की सरकार गरीबो को मिटाने में जुट गई है। इसलिए तुम तानाशाही चलाओ, हम साईकल चलाएंगे का नारा देकर विरोध किया गया है। उक्त मौके पर नितेश कुमार शर्मा, राजद युवा नेता रणधीर कुमार, अक्षय कुमार,पंकज राय, नितेश शर्मा, अफजल अली, तेरस महतो, राजू महतो, उपेंद्र महतो, बिगू महतो, रवि कुमार सिंह समेत दर्जनों युवा शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग