लोहार विकाश मंच के मजबूती को लेकर हुई बैठक
अमनौर(सारण)। लोहार विकाश मंच के पंचायत स्तरीय संगठन निर्माण को लेकर रविवार को मकेर के जगदीशपुर जनता बाजार के निकट एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जनार्धन शर्मा ने किया। इस दौरान लोहार समाज के मजबूती पर बल दिया गया। तारा अमनौर, नन्दन कैतुका, लच्छी कैतुका, बघाकोल पंचायत के लोहार संघ के अध्यक्ष चयन किया गया। जनार्धन शर्मा ने कहा कि देश व राज्य के सभी राजनीति नेताओं ने लोहार समाज को ठगा है। कोई पार्टी लोहार समाज के कल्याण की बात नही सोची, जिस कारण आज लोहार समाज के एक मुखिया भी नही है। सरकार अनुसूचित जन जाति का दर्जा देकर एक प्रतिशत आरक्षण देती है। इससे लोहार जाति का कतई विकास नही हो सकता। उक्त मौके पर नीरज शर्मा, रितेश शर्मा, डॉ नगेन्द्र शर्मा, राम अनूप शर्मा, उपेंद्र शर्मा, हरे राम शर्मा, शिवजी शर्मा, नंद किशोर शर्मा, ओम नाथ शर्मा, बिनोद शर्मा समेत दर्जनों शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र कुमार शर्मा ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग