छपरा(सारण)। बिहार विभूति जननायक कर्पूरी ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री बिहार की जयन्ती सलेमपुर स्थित पूर्व मुख्य पार्षद शोभा देवी के आवास पर डा. अशोक कुशवाहा की अध्यक्षता में समता व न्याय दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में जद(यू०) सारण के प्रभारी मंजीत सिंह, विधान पार्षद वीरेन्द्र नारायण यादव, वरीय नेता वैधनाथ प्र. विकल, जद(यू.) के जिलाध्यक्ष मुरारी सिंह, नगर परिषद छपरा की पूर्व मुख्य पार्षद शोभा देवी ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर करूणा, सौम्यता, स्पष्टवादिता, निर्भीकता एवं अनुशासन प्रियता के प्रतिक थे। सादा जीवन उच्च विचार उनके आदर्श थे, वे एक स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, कुशल राजनीतिज्ञ, बिहार के दूसरे उप मुख्यमंत्री तथा दो बार मुख्यमंत्री लोकप्रिय नेता थे। उनकी लोकप्रियता के कारण हीं उन्हें जननायक कहा गया। वे अपने जीवन मे गरीबों, दलितों और पिछड़ों को आगे बढ़ाने तथा ग़रीबी-अमीरी के बीच की खाई को पाटने का जो प्रयास एवं संघर्ष किया उसी के कारण जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार राज्य में हीं नही पूरे देश में पूजनीय एवं महान है। जननायक कर्पूरी ठाकुर को सत्ता की चकाचौंध कभी-भी विचलित नही कर पायी। जननायक ने समाज के दबें-कुचलें वर्गों के साथ-साथ महिलाओं एवं सवर्णों को भी आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया, जो उनकी ऊँची मानसिकता का परिचायक है। मौके पर समारोह को समता व न्याय दिवस के रूप में मनाया गया तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को फुले परिषद के संयोजक दीपनारायण सिंह, वरीय नेता डा. अशोक कुशवाहा, जद(यू.) के वरीय सुनिल सिंह, कुशवाहा, प्रो. इन्द्रकांत विश्वकर्मा, अजय प्रसाद, जद(यू०) नेत्री शोभा देवी, अल्ताफ़ आलम राजू, जद(यू.) नेत्री कुसुम देवी, शकीला बनो, अर्शद परवेज, ईश्वर राम, दिगम्बर तिवारी, शशि भूषण गुप्ता, हरिशंकर यादव, बाल्मीकि पाठक, सुरेश सिंह, लल्ला हर्षित, अमित राज आदि ने सम्बोधित किया।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि