राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर भेल्दी पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को अनियंत्रित बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके साथ एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। मृतक गड़खा थाना क्षेत्र के कुचाव गांव रामइकबाल राय के 62 वर्षीय निवासी रामाधार राय बताए जा रहे हैं। जो हसनपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामाधार राय सोमवार को अपने साथी चांसी राय के साथ बाइक पर सवार हो कर शादी संबंध की बात करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही भेल्दी थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आती हुई अनियंत्रित बोलेरो ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि साथी चांसी राय घायल हो गया। सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने घायल को गाड़खा सीएससी में भर्ती कराया। वहीं भेल्दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में लेकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पूर्व मुखिया रामाधार राय के मौत से गांव का माहौल गमगीन हो चुका है। वह हसनपुरा पंचायत का 2001 से 2006 तक मुखिया रह चुके थे।वह काफी मिलनसार और नेक दिल इंसान थे इसे हादसा के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। पुत्र संतोष कुमार मंतोष कुमार मिथिलेश कुमार समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। चार पुत्रियों में से दो पुत्रियां की शादी हो चुकी है। जबकि दो पुत्रियों का अभी विवाह बाकी है इस घटना से गड़खा प्रखंड के बुद्धिजीवी लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग