संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर थानाक्षेत्र के खादी भण्डार के निकट विपरीत गति से आ रही दो बसों की भिड़ंत में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने आनन फानन में सहाजितपुर के निजि क्लिनिक में भर्ती कराकर ईलाज शुरू कराया। बाद में मौके पर पहुंचे परिजन घायलों को अपने साथ ले गए। घटना के बाद एनएच पर कुछ देर के लिए जाम जैसे हालात उत्पन्न हो गए थे। दोनों बसों में सवार जख़्मी यात्रियों व उनके साथ बैठे अन्य यात्रियों की चीख पुकार सुन सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थें। गम्भीर रूप से घायल लोगों में ब्रह्मस्थान निवासी मेराज अहमद, मुस्तुफा अली, मघरी के अली जी, सुल्ताना का नाम शामिल है। जबकि अन्य कई लोग चोटिल हुए हैं। घटना के बाद दोनो बसों के चालक फरार हो गए हैं। दोनो बसों को सहाजितपुर थाने की पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा यात्रियों को घर भेजने की व्यवस्था भी की गई। घटना के विषय में बताया जाता है कि एक बस महम्मदपुर से छपरा जा रही थी। जबकि दूसरा बस वापस लौट रही थी। छपरा जाने वाले बस का चालाक एक सवारी वाहन का पीछा कर रहा था। इसी दौरान खादी भंडार के निकट दोनो की भिड़ंत हो गयी। घटना के बाद दोनो बसों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत है कि बड़ा हादसा होने से बचा गया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग