संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पंचायत भवन का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये मूल्य के सामग्री का चोरी कर लिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पंचायत भवन रामधनाव का है। कार्यपालक सहायक बबलू कुमार ने स्थानीय थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि प्रतिदिन की भांति पंचायत भवन पर निर्धारित समय पर कार्य करने के लिये पहुँचा तो देखा कि पंचायत भवन के मुख्य दरबाजे का ताला टूटा हुआ है। जबकि अंदर जाने पर देखा की इन्वर्टर, बैट्री, प्रिंटर, कुर्सी सहित कुछ आवश्यक कागजात की चोरी कर ली गई है। मामले की लिखित सूचना बीडीओ, बीपीआरओ, पंचायत सचिव एवं मुखिया को भी दी गई है। इधर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है। मालूम हो कि पूर्व में भी प्रखंड कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय, बीआरसी भवन, विद्यालय सहित कई अन्य कार्यालयों में भी अज्ञात चोरों द्वारा इस तरह की चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग