संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर शौच करने गए व्यक्ति की बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिपरा पोखरा के समीप की बताई जाती है। मामले की प्राथमिकी थाना क्षेत्र के हाफिजपुर निवासी बबलू प्रसाद ने सहाजितपुर थाने में दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि भगवानपुर स्थित अपने दुकान से शाम के समय घर लौट रहा था। इस बीच एनएच 331 पर पुल के पास बाइक खड़ी कर शौच करने चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक के संबंध में कोई जानकारी नही मिली। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग