मृतुंजय तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। कॉमरेड रामलक्ष्ण साह के शोक सभा समारोह पूर्वक उनके पैतृक आवास बसडिह मेंभावभीनी श्रद्धांजलि देकर मनाई गई जिसमें डॉक्टर केदारनाथ पांडेय पार्षद प्रतिनिधि सह भाकपा अंचल सचिव अवधेश कुमार ने उनके कृतित्व एवम् व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कॉमरेड रामलक्षण साह आजीवन लाल झंडे को धामे रहे और गरीब होते हुए भी हमेशा गरीब गुरवो की हक की लड़ाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे। वे मर कर भी अमर है। कॉमरेड जीतलाल राय ने भी पार्टी के सिद्धांतो एवम् उनके कार्यकलापों पर प्रकाश डाला और कॉमरेड नंद कुमार गिरि उनकी कमी को अपूरणीय क्षति बताए। संकल्प सभा की अध्यक्षता कॉमरेड रामलाल राय ने की। मौके पर उपस्थित कॉमरेड रमेश सिंह , पशुपति सिंह, रामप्रवेश ठाकुर सरपंच, जयनारायण सिंह, कुमार दर्शनानंद, दीपक कुमार गोलू कुमार, राजेश्वर मांझी, जुम्मदीन शशन सिंह, जगजीवन मांझी आदि थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग