राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र में एकमा-सहाजितपुर सड़क के भुईली नहर पर एक सवारी गाड़ी की चपेट में आकर एक हिन्दी दैनिक के पत्रकार जेपी गुप्ता अपनी पत्नी व पुत्र सहित घायल हो गए।सभी घायलों का उपचार एकमा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। जहां उपचार के दौरान घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। बताया गया है कि पत्रकार जयप्रकाश गुप्ता अपने परसागढ़ गांव स्थित पैतृक आवास से अपनी पत्नी व सात वर्षीय पुत्र के साथ बाइक से एकमा आ रहे थे। तभी एक चार पहिया सवारी गाड़ी के धक्के से वह बाइक समेत सपरिवार नहर पुल से नीचे गिरने के बाद घायल हो गए। वहीं मौके से धक्का मारने वाला वाहन चालक अपने वाहन सहित फरार हो गया। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने उक्त धक्का मारने वाले वाहन की पहचान करने की बात कही है। वहीं एकमा-मांझी प्रखंड क्षेत्र के पत्रकारों ने ईश्वर से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग