संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद में पड़ोसी ने पड़ोसी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी व्यक्ति का इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में कराया गया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर का है। मामले की प्राथमिकी संजय महतों ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि मेरे पिताजी चंद्रदीप महतों दरबाजे पर अलाव ताप रहे थे। तभी बगल के ही अमरजीत महतों शराब के नशे में धुत हो दरबाजे पर पहुँच गाली-गलौज करने लगे एवं विरोध करने पर गुप्ती से प्रहार कर जख्मी कर दिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग