राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/दिघवारा (सारण)। जदयू जिला कार्यालय सलेमपुर छपरा में कोरोना नियमों का पालन करते हुए जदयू जिला अध्यक्ष मुरारी सिंह के अध्यक्षता में एवं जिला संगठन प्रभारी मनजीत सिंह के उपस्थति में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयन्ती मनाई गई। संगठन प्रभारी मनजीत सिंह ने कार्पुरी ठाकुर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के स्वतंत्रता सेनानी शिक्षक राजनीतिज्ञ तथा बिहार सरकार के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके लोक प्रिय जननायक कर्पुरी ठाकुर का जन्म बिहार मे समस्तीपुर के पीतोझीया ग्राम मे 24 जनवरी 1924 को नाई जाति मे हुआ था। कर्पूरी ठाकुर के पिताजी का नाम गोकुल ठाकुर तथा माता जी का नाम श्रीमती राम दुलारी देवी था। विधान पार्षद डा वीरेन्द्र नारायण यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सरल और सरस हृदय के राज नेता थे। समाजिक रूप से पिछड़े लोगों के सेवा भाव के महान लक्ष्य को चरितार्थ करते हुए जन सेवा की भावना के साथ जिए।
इसी भावना के कारण वे जननायक कहलाए। जिला अध्यक्ष मुरारी सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए 27 प्रतिशत आति पिछड़ा को आरक्षण देने का काम किया साथ ही भारत छोड़ो अनदोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल मे बिताए थे।
जयन्ती समारोह में पूर्व विधान पार्षद सलीम परवेज, राज्य परिषद सदस्य बैजनाथ प्रसाद सिंह विकल, जदयू प्रदेश सचिव अल्ताफ आलम राजू, सुरेश सिंह, अरशद परवेज मुन्नी, जयप्रकाश यादव, डा इंद्रकांत विश्वकर्मा, ओमप्रकाश, डा अशोक कुशवाहा, राजेश त्यागी शर्मा, मोहम्मद फिरोज, प्रभाष सिंह, पवन वर्मा, ब्रजेश सिंह, कुसुम देवी, शोभा देवी, मनोज पटेल, रवींद्र सिंह, मनोज पटेल, शशि गुप्ता, शकीला बेगम, संजय राम, दिगम्बर तिवारी, रमेश किशन कुशवाहा, आलामताब खान, सत्यनारायण सिंह, वसीम अकरम, ओमनाथ भारती, सन्नी सिंह, रिंकू सिंह, पटेल जी भगवान सिंह पटेल, हरी राय, आसिफ खान आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग