राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। आरपीएफ और जीआरपी छपरा जंक्शन ने गुप्त सूचना के आधार पर बलिया सियालदह एक्सप्रेस के छपरा जंक्शन आगमन पर प्लेटफार्म नम्बर 2 पर बोगी संख्या डी-6 से 2 पुरुष और एक महिला शराब तस्कर को भारी मात्रा में अंग्रेज़ी शराब के साथ हिरासत में लिया। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख रुपये मूल्य कीमत के 108 लीटर अंग्रेज़ी शराब को बरामद कर जब्त कर लिया गया है। आरपीएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर अनिरुद्ध राय ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा निगरानी और चेकिंग के दौरान बलिया सियालदह एक्सप्रेस के कोच संख्या डी-6 से तीनों तस्कर बलिया जनपद निवासी अजय कुमार सिंह, चुन्नू कुमार सिंह और सीमा देवी को पकड़ा गया और उनकी निशादेही पर तस्करी कर लाये गए अंग्रेज़ी शराब को जब्त किया गया। बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत तीनो तस्करो पर मामला दर्ज कराते हुए इन्हें जेल भेजा जा रहा है। तीनो तस्करों के पास रेल यात्रा के लिए टिकट भी नहीं मिला है। अनिरुद्ध राय की मानें तो छपरा और पटना जिला में शराब की डिलीवरी होने वाली थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग