राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भोजपुरी हिन्दी उर्दू के प्रसिद्ध कवि गीतकार डा जौहर शाफियावादी गणतंत्रता दिवस पर मैथिली भोजपुरी ऐकेडमी दिल्ली द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में 25 जनवरी मंगलवार को अपनी कविता पाठ करेंगे। दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में भोजपुरी मैथिली के करीब एक दर्जन कवि भाग लेंगे। जिनमें सारण प्रमंडल से एक मात्र कवि डा जौहर हैंं। भोपुरी के अन्य कवियों संजीव त्यागी, डा सागर,कवयित्री विजया एस कुमार, रश्मि प्रियदर्शनी शामिल है।कवियों को सारण भोजपुरिया समाज के संस्थापक विमलेंदूभूषण पांडेय, सचिव सत्यप्रकाश यादव, अध्यक्ष ज्वाला सिंह, लोकगायक रामेश्वर गोप सहित भारी संख्या में लोगों ने बधाइयां दी हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग