राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के नंदनपुर बाजार में सोमवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अध्यक्षता तरैया जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रो. ज्वाला प्रसाद ने किया। इस अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। तत्पश्चात लोगों को संबोधित करते हुए जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रो. ज्वाला प्रसाद ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर वंचित और शोषित समाज के मसीहा थे। उन्होंने आगे कहा कि स्वर्गीय श्री ठाकुर का पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के विकास में अहम योगदान है। वे शुरू से ही हर दिल अजीज व्यक्ति थे और समाज के विकास के लिए हमेशा आगे रहा करते थे। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह पटेल, प्रखंड सचिव आदित्य शर्मा, यशवंत कुमार सिंह, ब्रिज बिहारी सिंह, सुरेंद्र शर्मा, रघुनाथ महतो, निलेश कुमार सिंह, कौशल किशोर ठाकुर, विशाल कुमार महतो, संजय ठाकुर, अक्षय महतो, मोहित कुमार महतो, नितेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग