पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की रात्रि में एक युवक को घायलावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायल की पहचान सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के लछू कौड़ियां गांव निवासी मोहन ठाकुर का 25 वर्षीय पुत्र बिनोद कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायल के परिजन ने बताया कि युवक कार में सवार होकर पटना से वापस घर आ रहा था कि तरैया थाना क्षेत्र के छपिया गांव में अनियंत्रित होकर गढ़े में पलट गई जिसमें सवार लोग मामूली रूप से घायल हो गए वही आगे बैठा युवक गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने बताया कि युवक के सर पर लगें गहरे जख्म की वजह से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग