संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थानाक्षेत्र के बेरूई में बीती रात तीन दुकानों का ताला तोड़ नकदी व कई सामानों की चोरी कर ली गयी। घटना की जानकारी दुकानदारों को मंगलवार की सुबह में लगी, जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। दुकान की ताला टूटने व रखे सामान यत्र तत्र बिखरे देख दुकानदार भौचक रह गया। राशन दुकानदार श्रीराम सिंह ने बताया कि उसके दुकान में विक्रय के बाद रखी लगभग चालीस हजार रुपये नकदी की चोरी कर ली गयी है। वहीं दूसरे राशन दुकानदार राजेश्वर सिंह की दुकान से भी सरसो तेल की डब्बा व दस हजार रुपये नकदी की सामन चोरी गयी है। तीसरे दुकानदार हरेंद्र सिंह की दुकान का भो ताला टूटा है। लेकिन समान की चोरी नहीं हुई है। एक ही रात तीन दुकानों की ताला तोड़ चोरी की सूचना से दुकानदार काफी परेशान हैं। इधऱ घटना की जानकारी पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गहन जांच पड़ताल की। अब तक दुकानदारों द्वारा कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग