संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों यूरिया की किल्लत को लेकर किसानों में यूरिया प्राप्त करने के लिये होड़ मची है। जबकि खाद-बीज विक्रेताओं के पास सीमित मात्रा में यूरिया पहुँचने से उपलब्धता ऊंट के मुँह में जीरा का फोरन साबित हो रही है। इस बीच प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामप्रसाद सिंह सतत प्रयत्नशील होकर क्षेत्र में भ्रमणशील है। ताकि किसानों को ससमय यूरिया प्राप्त हो सके। साथ ही कलाबाजरी पर भी नियंत्रण लग सके। बीएओ द्वारा टीम गठित कर यूरिया का बितरण कराया जा रहा है।ताकि किसानों के बीच पारदर्शी तरीके से वितरण हो सके। प्रत्येक किसान को अधिकतम दो बोरी यूरिया देने का निर्देश दिया गया था। बीएओ ने बताया कि दो दिन पूर्व बनियापुर में 12 सौ बोरी यूरिया उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई थी कि निर्धारित मूल्य प्रति बोरी 266 रुपये से अधिक मूल्य पर यूरिया विक्री करने पर कारवाई की जाएगी। बीएओ के द्वारा इस तरह के कदम उठाए जाने से किसान काफी उत्साहित दिखे। लगभग सभी किसानों ने निर्धारित मूल्य पर यूरिया प्राप्त होने की बात बताई। मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व झमाझम बारिश होने की वजह से किसानों में एका- एक यूरिया की डिमांड बढ़ गई है।

फ़ोटो(यूरिया प्राप्त करने के लिये प्रखंड मुख्यालय के समीप कतार में खड़े किसान)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग