बदलो बिहार’ जनसंवाद करने 11 जुलाई को सारण आयेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा
छपरा (सारण)। बदलो बिहार, बनाओं बेहतर बिहार के तहत जनसंवाद करने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा तीन दिवसीय यात्रा पर 11 जुलाई को छपरा पहूंचेंगे। उनके साथ कई केन्द्रीय व राज्य स्तरीय नेता भी जनसंवाद को संबोधित करेंगे। उक्त जानकारी देते हूए भारतीय सबलोग पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने बताया कि बिहार की राजनीति को नई दिशा व दशा देने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की अगुवाई में पूरे बिहार में 7 जूलाई से बदलो बिहार जनसंवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जहानाबाद के पूर्व सांसद डा.अरुण कुमार, भासपा की प्रदेश अध्यक्ष रेणु कुशवाहा, पूर्व मंत्री नागमणि, पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह, भासपा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह भारद्वाज समेत कई अन्य दलों के नेता 12 जूलाई को छपरा में जनसंवाद के बाद प्रेस-वार्ता करेंगे। उसके बाद सिताब दियारा में कार्यक्रम करने के उपरांत सिवान में जनसंवाद और पत्रकार वार्ता करेगें। पुनः 13 जूलाई को गोपालगंज में जनसंवाद करने के बाद अगला कार्यक्रम बेतिया में आयोजित की गई है।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि