राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

स्वर्गीय सकलदेव सिंह के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है: सुमित सिंह

राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा/सारण (मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना/राज)। गरखा प्रखंड के अरहुपुर गांव में प्रसिद्ध समाजवादी नेता व सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय सकलदेव सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के विज्ञान एवं  प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित सिंह ने शामिल होकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सकलदेव सिंह धनंजयजी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन काल के बारे में जितना बात की जाए वह कम है। उनके द्वारा समाज में किए गए कार्य से हम लोगों को प्रेरणा मिलती रहती है। इस अवसर पर स्वर्गीय सकलदेव सिंह के पुत्र रणविजय सिंह ने मंत्री जी के साथ-साथ सभा में उपस्थित अन्य पूर्व मंत्री, विधायक एवं पूर्व विधायकों को फूल माला पहनाकर व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं राम जंगल सिंह महाविद्यालय दिघवारा के संस्थापक सचिव अशोक कुमार सिंह ने उनके साथ बिताए अपने दिनों को याद करते हुए बताया कि किस तरह वे हम लोगों को सीख देते एवं मार्गदर्शन करते थे। उनकी कमी हमेशा हमलोगों को खलती रहेगी।  इस मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह, गरखा विधायक सुरेंद्र राम, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, जदयू राज्य परिषद के सदस्य वैद्यनाथ सिंह विकल, सुरजीत सिंह सोनू , सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा राज्य परिषद के सदस्य राकेश कुमार सिंहआदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उल्लेखनीय है कि मंत्री सुमित कुमार सिंह के अरहुपुर गांव में पहुंचने से पहले चिंतामनगंज बाजार पर जदयू जिलाध्यक्ष मुरारी सिंह के द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में राज्य परिषद सदस्य बैजनाथ सिंह विकल, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह राठौर, भाजपा नेता अजीत सिंह, इम्तियाज परवेज, कामेश्वर सिंह, श्याम बिहारी सिंह, बलवंत सिंह, विवेक सिंह के साथ पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।