राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कर्मियों ने मंगलवार को एक बिजली बकायदारों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाकर गुर्दाहां कला, गुर्दाहां खुर्द तथा नटवर सेमरिया गांव में लगभग एक दर्जन कनेक्शन धारकों के खिलाफ कारवाई की। सहायक विद्युत अभियंता नीलेश कुमार के नेतृत्व चलाये गए अभियान में बकाया बिल का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका कनेक्शन काट दिया गया। अभियान में जेई नरेन्द्र कुमार, संजु कुमार सिंह, सोनू कुमार तथा धनजीत कुमार आदि विद्युत कर्मी शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग