राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मजबूत लोकतंत्र, सबकी भागीदारी के तहत प्रखंड मुख्यालय पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने बीएलओ, प्रखंड व अंचल कर्मियों सहित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। जहां शपथ में अपने देश के लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते लोकतान्त्रिक व्यवस्था को मजबूत करने, स्वच्छ, निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान करने हेतु शपथ लिया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने शपथ कार्यक्रम में शामिल रहे। वहीं बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के सभी मतदान केन्द्रों पर स्थानीय बीएलओ के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। वहीं मतदाताओं से प्रपत्र 6, 7 व 8 भी लिया गया।उन्होंने बताया कि बीएलओ कार्य में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला स्तर पर बीएलओ आश मोहम्मद, बिस्मिल्लाह हुसैन, कन्हैया प्रसाद, बाला प्रसाद, अशोक कुमार राय को डीडीसी सारण द्वारा प्रसस्ति पत्र दिया गया। डीसीएलआर सारण द्वारा मांझी और बनियापुर के बीएलओ प्रदीप कुमार को प्रसस्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर बीपीआरओ तरुण कुमार, नाजीर सरफराज आलम, अलीमुल्लाह, मुखिया सहित पंचायत प्रतिनिधि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग