राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शिक्षक संघ बिहार के सारण जिला कमेटी के संघीय पदाधिकारियों द्वारा जिले के नियोजित शिक्षकों के संदर्भ में एक मांग पत्र जिलाधिकारी सहित जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना निशांत गुंजन से मिलकर मांग पत्र सौंपा गया। संघ के द्वारा दिए गए मांग पत्र में जिले के नियोजित शिक्षकों के वेतन संधारण मे विसंगति एवं समस्याओं के संबंध में निराकरण के लिए पहल करने की बात कही गई है। जिसमें मुख्य रुप से बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के ज्ञापांक 1632 दिनांक 21 जनवरी 2017 के अनुसार सातवां वेतन निर्धारण के लिए दिए गए दिशा निर्देश के आलोक में इंडेक्स लेवल 8 में ₹22790 के स्थान पर ₹22800 होना चाहिए। जिसके त्रुटि के कारण जिले के तमाम नियोजित शिक्षकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। विभागीय लापरवाही के कारण जिले के तमाम नियोजित शिक्षकों को वर्तमान इंडेक्स के अनुसार वेतन फिक्सेशन करने पर वाजीब वेतन नहीं मिल पाएगा। इसके साथ ही माह दिसंबर एवं जनवरी का वेतन भुगतान के साथ एरियर भी की चर्चा की गई। वेतन विसंगति में त्रुटि निवारण के लिए ऑनलाइन शिकायत को यथाशीघ्र प्रखंड स्तर पर कैम्प आयोजित कर वेतन फिक्सेशन की सूची वेबपोर्टल पर जारी करने की बात मांग पत्र में कहीं गई है। इसके साथ ही शहरी आवास भत्ता 4 प्रतिशत के स्थान पर 8 प्रतिशत शहर के आठ किलोमीटर परिधि में कार्यरत शिक्षकों नियोजित शिक्षकों को यथाशीघ्र भुगतान करने की मांग की गई। ओ डी एल 2013-15 पास शिक्षकों को समसथानिक का लाभ देने की बात कही गई है इसके साथ ही सेवा पूर्व प्रशिक्षित शिक्षकों का मूल वेतन अपने से कनीय शिक्षक से कम निर्धारित होने की स्थिति में उनका मूल वेतन कनीय शिक्षक के मूल वेतन के अनुरूप निर्धारित किया जाए।
मांग पत्र सौंपने वालों में प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार तिवारी, संतोष कुमार सिंह, जिला सचिव दीलिप कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, संगठन सचिव संजीत साह, राजेश रौशन, अजय कुमार सिंह, तारकेश्वर साह, कुमार मुनन, संजय कुमार सिंह मुख्य रूप से शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग