राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (रुचि सिंह सेंगर)। मंगलवार को शहर के गुदरी स्थित रामेश्वरम विवाह भवन के सामने छपरा मेयर सुनीता देवी के कर कमलों द्वारा एचडीएफसी बैंक के एटीएम का भव्य उद्घाटन किया गया। साथ ही मेयर द्वारा एचडीएफसी बैंक की सुविधाओं की सराहना किया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अमित सिन्हा ने कहा कि इस एटीएम के जुड़ जाने से शहर वासियों को बैंकिंग करने में आसानी होगी। शहर के अलग अलग क्षेत्रों में 10 एटीएम काम कर रहे हैं। यह हमारा नया 11वां एटीएम है और आने वाले समय मे ग्राहकों की सुविधा के लिए अन्य स्थानों पर भी एटीएम लगाने का प्रस्ताव दिया जाएगा। जिसमें विशेष रूप से उपस्थित शाखा प्रबंधक अमित सिन्हा एवं डिप्टी मैनेजर विवेक राज सहित शाखा के सभी वरीय पदाधिकारी बिनोद पांडेय, आनंद सिंह, गौतम झा, आशीष रंजन, धीरज मिश्रा, रंजन कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, विशाल कुमार सिंह, अनुतोष कुमार, मिथलेश कुमार, भारती कुमारी आदि सभी ने कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग