राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

जेपीयू में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुई वेबिनार आयोजित

राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित एक वेबिनार की अध्यक्षता जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति प्रोफेसर फारूक अली ने किया। प्रति कुलपति प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण सिंह के स्वागत एवं उद्बोधन से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। प्रतिकुलपति ने कहा कि भारत का गणतंत्र बहुत पुराना है। यूएनओ में प्रधानमंत्री के उद्बोधन को भी आपने उद्धृत किया।  कुलपति महोदय प्रोफेसर फारूक अली ने अपने उद्बोधन में कहा कि अभी 50 प्रतिशत से भी कम वोट गिर रहे हैं। जिस दिन 70 प्रतिशत से अधिक वोट का प्रतिशत हो जायेगा, उस दिन हम सही अर्थ में मतदान का महत्व समझेंगे। आपने बताया कि 17वीं लोकसभा एडीआर की  रिपोर्ट के अनुसार 88 प्रतिशत सांसद  करोड़पति हैं। 40 प्रतिशत विधायकों पर मुकदमें हैं। 26 प्रतिशत पर सीरियस मुकदमें हैं। कुलपति ने कहा कि मत का प्रतिशत बढाने की जिम्मेदारी युवाओं की ही है। दृष्टि कुमारी ने कहा कि ज्ञानी होना अलग है और जागरूक होना अलग है। डॉक्टर अनुपम कुमार सिंह ने कहा कि 24 को राष्ट्रीय बालिका दिवस, 25 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं गणतंत्र दिवस 26 को बराबर मनाया जाता रहेगा। डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंहा, कार्यक्रम पदाधिकारी आरजेसी, डॉक्टर सुरुची, पीओ, डॉक्टर प्रवीन कुमार पांडेय पीओ, डॉक्टर दिवांसु पीओ यूनिवर्सिटी, डॉक्टर अनीता कुमारी, डॉक्टर दिनेश पाल, पीओ ने मतदाताओं को जागरूक करने हेतु अपना उद्बोधन दिया। महेंद्र महिला महाविद्यालय की वालंटियर अलीसा, सानिया ने अपने विचार रखे। कुलपति प्रोफेसर फारूक अली ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को वापस बुलाने का अधिकार जनता को होना चाहिए। रिकॉल का दायित्व होना चाहिए। कुलपति ने कहा कि टीएन शेषन को मैं नमन करता हूं। जिन्होंने वास्तव में मतदान में सुधार किया।