राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। प्रखंड स्थित कैरियर स्टडी प्वाइंट में गणतंत्र दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाई गयी!झंडोत्तोलन कोचिंग के कुशल शिक्षक प्रवीण कुमार ने किया! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोचिंग के निदेशक चंदन कुमार के मां सुशील देवी एवं बहन आरती कुमारी (शिक्षिका) ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रतिभावो को तराशने में कोचिंग के द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह काफी सराहनीय हैं। ई. प्रमोद कुमार ने कहा कि कोचिंग संस्थान सवार्यर्गीण विकास की ओर कार्य कर रही हैं। विगत कुछ दिनों पहले वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा का मुख्य उद्देश मैट्रिक और इंटर बोर्ड 2022 में भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं को संपूर्ण रूप से अभ्यास कराना था। छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, अंक पत्र, मेडल एवं मेमैंटो द्वारा पुरस्कृत किया गया!सफल छात्र- छात्रा 12 वीं से सोनालिका ( प्रथम), रीधि (द्वितीय), श्रेया(तृतीय), रीफा(तृतीय), 10 वीं से सोनू ( प्रथम), मुस्कान ( द्वितीय), ज्योति ( तृतीय) स्थान प्राप्त की। मौके पर कोचिंग के कुशल शिक्षक प्रवीण कुमार, ई. प्रमोद कुमार, रवींद्र कुमार सिंह, राजेश्वरी प्रसाद राय ने गणतंत्र दिवस की बधाई दिया संचालक चंदन कुमार ने गणतंत्र दिवस के शुभकामनाएं देते बोले -सफलता के लिए मेहनत बहुत जरूरी हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग