अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र में कोरोना प्रोटोकॉल के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया गया। प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड प्रमुख उपेंद्र कुमार सुमन ने झंडोत्तोलन किया। वहीं सांसद आवास पर सांसद पुत्र व मांझी विधानसभा के युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल ने झंडोतोलन किया व झंडे को सलामी दी। जलालपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने, बीआरसी भवन में बी डीओ कुमारी अंजू ने, उच्च विद्यालय जलालपुर मे प्राचार्य रीता पाल, शंकर दयाल सिंह बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, महेंद्र मिश्र स्मारक परिसर में कन्हैया सिंह तूफानी, नीतीश पांडेय, बीजेपी प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष ढनमन सिंह, मध्य विद्यालय संवरी मठ मे प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह, मध्य विद्यालय भटकेसरी में प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार सिंह, मध्य विद्यालय कोपा में प्रधानाध्यापक अम्बस्ट गुंजन, संन्यासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सम्होता में प्रधानाध्यापक प्रभु नाथ यादव, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया में अखिलेश्वर कुमार पांडेय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोरोडीह में प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार साह, राम जानकी संगीत महाविद्यालय मिश्रवलिया मे पूर्व सैनिक शुकदेव मिश्रा,एस डी एस ग्लोबल पब्लिक स्कूल अनवल मे प्राचार्य अवधकिशोर सिंह ने झंडोत्तोलन किया। वहीं उपस्थित लोगों ने झंडे को सलामी दी। कोरोना के कारण विद्यालयों में छात्र नदारद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग