राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड क्षेत्र के तकियाँ पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया शैलेश कुमार यादव को बीडीओ प्रशांत कुमार ने शपथ शपथ दिलाई। निवार्चि पदाधिकारी सह बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया की तकियाँ पंचायत के मुखिया किसी कारणवस शपथ नही ले पाए थे जिन्हें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कराया। शपथ ग्रहण के दौरान मुखिया ने सबका साथ सबका विकास के सिंद्धान्त पर बगैर भेद भाव के पँचायत के विकास को गति देने का संकल्प लिया। वहीं इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय के कर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग