राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। गणतंत्र दिवस कब अवसर पर नगरा प्रखंड प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन सारण ज़िला परिषद अध्यक्षा जयमित्रा देवी ने की। इस अवसर पर प्रमुख अमरपति देवी तथा उनके पति समाजसेवी योगेंद्र चौरसिया ने कहा कि प्रखंड प्रमुख अमरपति देवी को निर्विरोध चुन कर नगरा के प्रतिनिधियों ने एक इतिहास रचा है। नगरा प्रखंड के इतिहास में नगरा का विकास भी अभूतपूर्व होगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों से नगरा के विकास में भरपूर मदद की अपील की।इस अवसर पर उपप्रमुख शारदा देवी, मीतेन्द्र राय, शीला राय,सत्येंद्र चौरसिया, अनिता नवीन, शैलेश राय, मुखिया गुड्डू सिंह, ज़िला पार्षद अनिता नवीन, नीरज, प्रकाश,जमाल हैदर, रामनाथ आदि उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग