राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। नगरा प्रखंड क्षेत्र में 73वां गणतंत्र दिवस अलग-अलग जगहों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख अमरपति देवी, स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर महेंद्र मोहन, खैरा थाना में थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम व नगरा ओपी में ओपीध्यक्ष सुनील प्रसाद, व प्रखंड के विभिन्न्न पंचायतो में मुखिया, सरपंच सहित अन्य द्वारा अपने अपने पंचायत व क्षेत्रों में तिरंगा फहराया गया। वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखण्ड के दस पंचायतों के महादलित टोलें में तिरंगा फहराया गया तथा सरकार के महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में दलित समुदाय के परिवारों के बीच संबंधित विकास मित्रों के द्वारा इसकी जानकारी दी गई। बतादे की कोविड-19 वजह से इस बार सादे समारोह में गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग